प्रेस विज्ञप्ति *मॉडर्न पब्लिक स्कूल* के प्रांगण में आज जीके क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 5 से कक्षा 8 तक के बच्चों ने भाग लिया प्रतियोगिता में पहले प्री परीक्षा करवा कर 12 बच्चों को चयनित किया गया जिनमें 6 ग्रुप बनाए गए( A,B,C,D,E & F) जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर ग्रुप आए, इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में सामान्य ज्ञान के क्षेत्र में ज्ञानवर्धन करना था कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य अतिथि रहे श्री शिव शरण शुक्ला जो कि विभागाध्यक्ष रहे शिक्षा शास्त्र एल0बी0एस0 पी0जी0 कॉलेज गोंडा के। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रबंधक प्रोफेसर डॉक्टर शेर बहादुर सिंह जी उपस्थित रहे तथा बच्चों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य भूमिका रही स्कूल की उपप्रधानाचार्या कीर्ति तिवारी, कॉर्डिनेटर फरीद सर,फाईजा शमील आदि, स्कूल की प्रधानाचार्या मिस शालिमा मैम ने बच्चों के मनोबल बढ़ाया तथा इसी तरह अन्य कार्यक्रम भी आयोजित करते रहने का आदेश दिया।